Air Fryer Vs Microwave: किचन में काम आसान करने के लिए अब कई तरह के आधुनिक उपकरण आ चुके हैं। इनमें एयर फ्रायर और माइक्रोवेव ओवन सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। दोनों का काम करने का तरीका अलग है, इसलिए सही चुनाव को लेकर अक्सर कन्फ्यूजन रहता है। तो आइए जानते हैं कि एयर फ्रायर और माइक्रोवेव ओवन में कौन सा ज्यादा बेहतर होता है।
एयर फ्रायर
अगर आपको समोसे, फ्रेंच फ्राइज, कटलेट या पनीर टिक्का पसंद है, लेकिन बढ़ते वजन या कोलेस्ट्रॉल के डर से आप तली-भुनी चीजें नहीं खाते, तो एयर फ्रायर आपके लिए एकदम सही है। यह रैपिड एयर टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसमें गर्म हवा तेजी से घूमती है, जिससे खाना पारंपरिक तरीकों के मुकाबले 85 से 90 प्रतिशत कम तेल में बाहर से कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट बन जाता है।
बता दें कि 3 से 5 सदस्यों वाले परिवार के लिए 4.5 से 5 लीटर क्षमता वाला एयर फ्रायर सही रहता है। अगर आपक फोकस हेल्दी डाइट, कम तेल में स्नैक्स बनाने और सब्जियां रोस्ट करने पर है, तो एयर फ्रायल चुनें। यह किचन में जगह कम घेरता है और बजट में भी आसानी से फिट हो जाता है।
माइक्रोवेव ओवन
अगर आपको सिर्फ खाना गर्म करने या डिफ्रॉस्ट करने के लिए मशीन चाहिए, तो 20 लीटर का सोलो मॉडल सही है। इसे घर के बुजुर्ग भी आसानी से चला सकते हैं। थोड़े बेहतर बजट में यह मॉडल और भी फायदेमंद है। इसमें रीहिटिंग के साथ-साथ ग्रिलिंग, बेकिंग, रोस्टिंग, केक और पिज्जा बनाने की सुविधा मिलती है। आजकल 30 लीटर के कुछ एडवांस मॉडल्स में इन बिल्ट एयर फ्रायर और रोटिसरी के फीचर्स भी आने लगे है।
यह भी पढ़ें: फोन में फुल नेटवर्क होने के बाद भी स्लो चर रहा है नेट? जानिए असली वजह और समाधान
आपके लिए कौन सा सही रहेगा
अगर आपके घर में खाना गर्म करने का पहले से इंतजार है और आप मुख्य रूप से कम तेल में क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक्स बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एयर फ्रायर बेहतर ऑप्शन रहेगा। वहीं माइक्रोवेव तह लें, जब आपको खाना गर्म करने, बेकिंग करने और मल्टीपर्पस इस्तेमाल के लिए एक बड़ी मशीन की जरूरत है।