Air India Express Flight: थाईलैंड के फुकेत में उस समय हड़कंप मच गया जब एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या का शिकार हो गया। यह उड़ान भारत के Hyderabad से फुकेट जा रही थी। विमान के उतरते समय उसका नोज-व्हील क्षतिग्रस्त हो गया और रनवे पर घर्षण के निशान दिखाई दिए। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ान संचालन प्रभावित रहा। एयरलाइन ने पुष्टि की कि चालक दल ने सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
उड़ान के दौरान सामने आई समस्या
जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट तय समय से थोड़ी देरी से हैदराबाद से रवाना हुई थी। विमान ने उड़ान भरने के बाद सामान्य रूप से यात्रा जारी रखी, लेकिन फुकेट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान नोज-व्हील में समस्या आ गई। विमान के आगे के लैंडिंग गियर में खराबी आने से वह रनवे पर रुक गया और आगे बढ़ना संभव नहीं रहा।
उड़ानों पर असर
दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। विमान रनवे पर फंसा होने के कारण कई अन्य उड़ानों को देरी का सामना करना पड़ा और कुछ विमानों को वैकल्पिक एयरपोर्ट की ओर मोड़ना पड़ा। बाद में तकनीकी टीम ने जांच कर विमान को हटाने की प्रक्रिया शुरू की।
यह भी देखेंःIran New Supreme Leader Injured: ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर रहस्य, घायल होने की खबरों से बढ़ी अटकलें
बड़ा हादसा टला
एयरलाइन के अनुसार विमान में करीब 133 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। चालक दल ने आपात स्थिति में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
कारणों की पड़ताल
घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह घटना संभवतः हार्ड लैंडिंग के कारण हुई, जिससे नोज लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा। एयरपोर्ट अधिकारियों और एयरलाइन की तकनीकी टीम पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके