Air India Customer Trust : Air India के अगले दौर को लेकर Tata Sons के Chairman N. Chandrasekaran ने कर्मचारियों के सामने कंपनी की प्राथमिकताएं साफ कर दी हैं। सोमवार को हुए Town Hall में उन्होंने Safety, Customer Trust, Operational Excellence और Cost Discipline को सबसे अहम बताया। इस बैठक में एयरलाइन के नए CEO Tevoldе Gebremariam और निवर्तमान CEO Campbell Wilson भी मौजूद रहे। चंद्रशेखरन ने साफ कहा कि एयरलाइन के लिए लोगों का भरोसा दोबारा मजबूत करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।
Safety Record पर सबसे ज्यादा जोर
चंद्रशेखरन ने कहा कि Air India का Safety Record सिर्फ अच्छा नहीं, बल्कि सबसे बेहतर से भी बेहतर होना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा को हर स्तर पर प्राथमिकता देने की अपील की। उनके मुताबिक एयरलाइन की आगे की यात्रा में किसी भी तरह की लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। Safety के साथ यात्रियों का विश्वास मजबूत करना भी कंपनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।
Cost Control की संस्कृति जरूरी
Tata Sons Chairman ने कर्मचारियों से Cost Control की मजबूत संस्कृति विकसित करने में सहयोग करने को कहा। उन्होंने माना कि पिछले 18 महीने एयर इंडिया के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं। पश्चिम एशिया में Geopolitical Developments, Airspace Closures, ATF की बढ़ती कीमतों और AI171 हादसे ने कंपनी के Operations और Performance को प्रभावित किया है। अब इन चुनौतियों के बीच बेहतर संचालन और लागत अनुशासन पर जोर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : LPG सिलेंडर के दाम में क्या बदला? घरेलू ग्राहकों को राहत, लेकिन कारोबारियों की बढ़ी चिंता
नए CEO का औपचारिक स्वागत
Town Hall के दौरान चंद्रशेखरन ने नए CEO और Managing Director Tevoldе Gebremariam का कर्मचारियों से औपचारिक परिचय कराया। Air India ने 5 अगस्त को व्यापक Selection Process के बाद उनकी नियुक्ति का ऐलान किया था। चयन प्रक्रिया की निगरानी एक विशेष Board Committee ने की थी। गेबरियाम के पास Ethiopian Airlines Group का करीब चार दशक का अनुभव है और वह 11 साल से ज्यादा समय तक इसके CEO रह चुके हैं।
Tata Group के नेतृत्व में नई शुरुआत
Tata Group ने जनवरी 2022 में सरकार से Air India का अधिग्रहण किया था। इसके बाद Singapore Airlines ने एयरलाइन में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की। कंपनी के मुताबिक नए CEO का स्वागत Air India की Transformation Journey के अगले अध्याय की शुरुआत है। अब Safety, Customer Trust और Operational Performance के मोर्चे पर नए नेतृत्व की दिशा पर खास नजर रहेगी।