Air Pollution,Air Pollution in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में हवा की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए प्रशासन ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का स्टेज-3 लागू करने की तैयारी कर ली है। जैसे ही यह चरण लागू होता है, दिल्ली-NCR की ज़िंदगी पर कई सख्त पाबंदियाँ लग जाती हैं । जिनका असर स्कूलों, दफ्तरों और निर्माण कार्यों तक देखा जा सकता है। आपको बता दें कि दिल्ली में सुबह की सैर करने वालों के लिए भी चिकित्सकों ने एतियाज बरतने को कहा है. साथ ही जिन्हें सांस की बीमारी है उन्हें कुछ दिन के लिए दिल्ली छोड़ने की सलाह भी दी है..
स्कूलों पर असर
सबसे पहले असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है। GRAP-3 के तहत दिल्ली और आसपास के इलाकों में स्कूलों को बंद रखने या ऑनलाइन क्लास शुरू करने के निर्देश दिए जाते हैं। खासतौर पर कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए ऑफलाइन पढ़ाई पर रोक लगाई जा सकती है ताकि छोटे बच्चों को प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से बचाया जा सके। कई निजी स्कूल पहले से ही हाइब्रिड मॉडल पर जाने की तैयारी में हैं।
यह भी पढ़ें : फरीदाबाद में मिला 300 किलो RDX, डॉक्टर आदिल से पूछताछ में बड़ा खुलासा!
वर्क फ्रॉम होम की वापसी
GRAP-3 लागू होते ही सरकारी और निजी दफ्तरों को वर्क-फ्रॉम-होम का विकल्प देने की सलाह दी जाती है। इसका उद्देश्य सड़कों पर वाहनों की संख्या घटाना है, ताकि ट्रैफिक-जनित प्रदूषण को कुछ हद तक कम किया जा सके। कंपनियों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे आवश्यकतानुसार शिफ्ट या समय-सारिणी में बदलाव करें ताकि कर्मचारी न्यूनतम बाहर निकलें।
निर्माण कार्यों पर रोक
इस चरण में प्रदूषण के प्रमुख स्रोत माने जाने वाले निर्माण और तोड़-फोड़ के कामों पर रोक लगा दी जाती है। बड़े-स्तर के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स, सड़क खुदाई, मिट्टी-ढुलाई, पेंटिंग, वेल्डिंग जैसी गतिविधियाँ तब तक स्थगित रहती हैं जब तक हवा की गुणवत्ता सामान्य स्तर पर न आ जाए।
वाहनों पर नियंत्रण
GRAP-3 के दौरान पुराने डीजल और भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई जा सकती है। प्रशासन प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की विशेष निगरानी करता है और ज़रूरत पड़ने पर ऑड-ईवन या अन्य ट्रैफिक नियंत्रण योजनाएँ भी लागू की जा सकती हैं।
नागरिकों के लिए जरूरी एहतियात
लोगों को सलाह दी जाती है कि इस दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, विशेष रूप से सुबह और शाम के समय जब स्मॉग की परत ज़्यादा घनी होती है। मास्क पहनना, एयर-प्यूरिफायर का प्रयोग और पौधे लगाने जैसी सावधानियाँ प्रदूषण से राहत दिला सकती हैं।
Air Pollution,Air Pollution in Delhi,Delhi NCR Weather,AQI Near Me,delhi aqi today,Noida Air pollution,What is GRAP 3,Work From Home,school closed