
दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में प्रदूषण स्तर बढ़ गया है। यहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर तेजी से गिरा है। यहां पर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। शुक्रवार को अधिकतर क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता बेहत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं दिल्ली एनसीआर में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। इसके बाद नोएडा और दिल्ली के कई क्षेत्र रेड जोन में पहुंच चुके हैं।
लोगों में सांस की समस्या तेजी से बढ़ रही
गाजियाबाद में शुक्रवार यानि 17 अक्टूबर 2025 की शाम को एक्यूआई 306 तक पहुंच गया। यह काफी खराब श्रेण में माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्तर का प्रदूषण काफी वक्त तक रहने वाला है। इससे सांस से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। लोगों में सांस की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इससे फेफड़ों में संक्रमण खतरा तेजी से बढ़ की संभावना रहती है।
एक्यूआई 352 दर्ज किया गया
अलग-अलग शहरों के एक्यूआई के स्तर की बात की जाए तो गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक्यूआई 352 दर्ज किया गया। यह गंभीर श्रेणी के काफी करीब माना जाता है। वहीं, संजय नगर में 288, इंदिरापुरम में 280 और वसुंधरा में 284 एक्यूआई को दर्ज किया। विशेषज्ञों के अनुसार, अक्टूबर माह के पहले हफ्ते के जो आंकड़े सामने आए हैं,उससे पता चलता है कि प्रदूषण से हालात और बदतर होंगे।