AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से मैनेजर (ग्रुप-ए) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (ग्रुप-बी) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए 379 पदों को भरा जाएगा। जिसमें सिविल इंजीनियरिंग, फाइनेंस, ऑपरेशंस, आईटी, लॉ, इलेक्ट्रिकल समेत कई विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 379 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें मैनेजर (ग्रुप-ए) के तहत सबसे अधिक 145 पद सिविल इंजीनियरिंग के लिए हैं। इसके अलावा फाइनेंस में 34, ऑपरेशंस में 28, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 16, फायर सर्विसेज में 14, कॉमर्शियल में 9, आईटी में 5, आर्किटेक्चर में 4, लॉ में 2, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में 2 और कॉरपोरेट प्लानिंग में 1 पद रखा गया है. जूनियर एग्जीक्यूटिव (ग्रुप-बी) के तहत ऑपरेशंस के 79, फाइनेंस के 36, सर्वे एवं कार्टोग्राफी के 8 और लॉ के 6 पद शामिल हैं।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला अभ्यर्थियों और एएआई में एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं देनी होगी।
आयु सीमा
इस भर्ती में मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है और जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 27 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से होगा, जिसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं रहेगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स का वेरीफिकेशन किया जाएगा। मैनेजर पदों के लिए इंटरव्यू होगा, जबकि फायर सर्विसेज से जुड़े पदों के लिए शारीरिक दक्षता और ड्राइविंग टेस्ट भी लिया जाएगा। सैलरी की बात करें, तो मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 60,000 से 1,80,000 रुपये और जूनियर एग्जीक्यूटिव पद पर 40,000 से 1,40,000 रुपये तक का सैलरी मिलेगी।