Airtel Postpaid Plans: एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव किया है। भारती एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को झटका देते हुए सभी प्लान्स की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि इसके साथ ही कंपनी ने विदेश यात्रा करने वाले यूजर्स को राहत देते हुए हर साल एक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप देने का फैसला किया है।
कब से लागू होंगे नियम
कंपनी के सूत्रों ने पीटीआई को बुधवार को बताया कि सभी नए प्लान 8 अक्टूबर 2026 से लागू हो जाएंगे। वहीं, पुराने पोस्टपेड ग्राहकों को एक महीने के भीतर अगले हायर प्लान में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
फ्री इंटरनेशनल रोमिंग में क्या-क्या मिलेगा?
कंपनी हर साल 2000 रुपये की कीमत वाला 1 रोमिंग ट्रिप एकदम फ्री देगी। साथ ही, सभी पुराने बेनिफिट्स भी बरकरार रहेंगे। इस कॉम्प्लिमेंट्री रोमिंग पैक में 5 जीबी डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग, 25 आउटगोइंग मैसेज और फ्री इनकमिंग मैसेज मिलेंगे। यह सर्विस 5 दिन के लिए वैलिड होगी। ग्राहत अपनी जरूरत के हिसाब से इस पैक को कभी भी एक्टिवेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jio का धमाकेदार ऑफर! एक ही रिचार्ज में चलेंगे परिवार के 3 SIM, साथ में OTT बेनिफिट्स भी फ्री; जानें पूरी डिटेल
फैमिली प्लान यूजर्स को क्या मिलेगा फायदा
वहीं अगर आपके पास फैमिली पोस्टपेड प्लान है, तो परिवार के हर मेंबर को अलग-अलग फ्री रोमिंग की सुविधा मिलेगा। इसके अलावा फास्ट लेन टेक्नोलॉजी, अनलिमिटेड डेटा और स्पैम व फ्रॉड कॉल्स से नेटवर्क लेवल सुरक्षा भी शामिल है। बता दें कि एयरटेल के पोस्टपेड प्लान्स में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग को हाल ही में जोड़ा गया है।