Airtel YouTube Premium Offer: स्मार्टफोन पर वीडियो देखते समय बार-बार आने वाले विज्ञापन और यूट्यूब पर गाना सुनते हुए दूसरी ऐप खोलने पर वीडियो बंद हो जाना, यह परेशानी लगभग बर यूजर की है। अब टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त सौगात पेश की है, जिससे यह दिक्कत दूर हो जाएगी। एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए YouTube Premium की सुविधा शुरू कर दी है, जिससे अब इंटरनेट डेटा के साथ-साथ प्रीमियम एंटरटेनमेंट का फायदा भी एक ही जगह मिल सकेगा।
क्या है एयरटेल का नया प्लान
एयरटेल ने इस सुविधा को 200 रुपये वाले ओटीटी टॉप-अप पैक के साथ जोड़ा है। इस 200 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को 30 GB अतिरिक्त डेटा भी दिया जा रहा है। इस पैक की वैधता 28 दिन है और इस अविध तक यूट्यूब प्रीमियम का फायदा भी मिलेगा।समय पूरा होने के बाद इस दोबारा टॉप-अप कराकर इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें, इस पैक का फायदा उठाने के लिए यूजर के पास एयरटेल का कोई भी एक एक्टिव प्रीपेड रिचार्ज प्लान होना चाहिए। इसे मौजूदा रिचार्ज के साथ एक अतिरिक्त टॉप-अप के रूप में खरीदा जा सकता है।
यूट्यूब प्रीमियम मिलने से क्या-क्या फायदे होंगे
इस पैक के एक्टिवेट होने के बाद वीडियो देखते समय बीच में कोई भी विज्ञापन परेशान नहीं करेगा। फोन में कोई दूसरी ऐप इस्तेमाल करते समय भी बैकग्राउंट में वीडियो या गाना चलता रहेगा। इसके अलावा इंटरनेट न होने पर भी वीडियो डाउनलोड करके बाद में देखे जा सकेंगे और इसके साथ ही यूट्यूब म्यूजिक का भी एक्सेस मिलेगा, जिससे बिना रुकावट गाने सुने जा सकेंगे।
एयरटेल ऐप से ऐसे करें एक्टिवेट
सबसे पहले 200 रुपये वाला OTT टॉप-अप खरीदें। इसके बाद अपने फोन में Airtel Thanks App खोलें, फिर ऐप के 'Rewards & OTTs' सेक्शन में जाएं। इसके बाद वहां YouTube Premium के ऑप्शन को चुनें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करके इसे आसान से क्लेम कर लें।
यह भी पढ़ें: 'iPhone Duo' ने बाजार में आते ही मचाया तहलका! 1 घंटे में खत्म हुआ स्टॉक; अब जनवरी 2027 तक करना होगा इंतजार
Airtel के OTT ऑफर्स में जुड़ा नया ऑप्शन
Airtel पहले से ही अपने ग्राहकों को Prime Video, JioHotstar, ZEE5 Premium और SonyLIV जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस देता है. इसके अलावा, कंपनी के OTT पोर्टफोलियो में 18 से ज्यादा दूसरे प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं। अब यूट्यूब प्रीमियम के जुड़ने से ग्राहकों को मनोरंजन और म्यूजिक का एक और बेहतरीन विकल्प मिल गया है।