Ai+ Nova Flip New launch: अगर आप नया फ्लिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां देसी स्मार्टफोन मेकर NxtQuantum, Ai+ नया फोन लेकर आ रहा है, जिसे कंपनी भारतीय बाजार में NovaFlip नाम से पेश करेगी। इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है। यह कंपनी का पहला फ्लिप स्मार्टफोन होगा, जिसे भारत में 2026 की पहली तिमाही यानी Q1 2026 में लॉन्च किया जाएगा। तो आइए जानते हैं इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
Nova सीरीज के तहत होगा लॉन्च
आपको बता दें कि रियलमी इंडिया के Ex-CEO माधव सेठ Ai+ के को-फाउंडर हैं। इस कंपनी ने जुलाई 2025 में भारतीय बाजार में दो बजट फोन्स के जरिए एंट्री की थी। ब्रांड ने बताया है कि Nova Flip कंपनी के देसी ऑपरेटिंग सिस्टम NxtQuantum OS पर काम करेगा। NovaFlip को Ai+ Smartphone की Nova सीरीज के तहत लॉन्च किया जाएगा।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
कंपनी ने फोन का टीजर जारी किया है। जिसमें देखने को मिल रहा है कि फोन का पावर बटन अलग कलर में होगा। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन स्क्रीन पर पंच होल सेल्फी कैमरा मिलेगा. इसके प्रोसेसर और बैटरी की जानकारी नहीं है।
कितनी हो सकती है कीमत
वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को कंपनी 40 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च कर सकती है। लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक कीमत और फीचर्स को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। असली कीमत और फीचर्स का खुलासा तो लॉन्च के बाद ही होगा।