Drishyam 3 Release Date: अजय देवगन की ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’, दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं, अब 'दृश्यम' के तीसरे सीक्वल का ऐलान कर दिया गया है। इसकी पहली झलक का वीडियो भी सामने आ गया है। ‘दृश्यम 3’ की पहली झलक सामने आते ही काफी वायरल हो रही है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी मेकर्स की तरफ से जारी कर दी है। फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। तो आइए जानते हैं 'दृश्यम 3' कब रिलीज होगी।
टीजर वीडियो किया जारी
आपको बता दें कि मेकर्स की तरफ से जारी किए गए 1 मिनट 13 सेकंड के टीजर वीडियो में अजय देवगन का वॉइस ओवर सुनाई दे रहा है। जिसमें वो कह रहे हैं, ‘दुनिया मुझे कई नाम से बुलाती है. लेकिन, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि पिछले 7 सालों में जो कुछ हुआ, जो कुछ किया, जो कुछ देखा, जो कुछ दिखाया, उससे मुझे एक बात समझ में आ गई है. इस दुनिया में हर किसी का सच अलग है, हर किसी का सही अलग है. मेरा सच, मेरा सही सिर्फ मेरी फैमिली है. इस फिल्म की टैगलाइन है, आखिरी हिस्सी बाकी है। इस वीडियो के बाद फैंस काफी एक्साइटेड है।
इस दिन होगी रिलीज
बता दें कि ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हो रही है, जो 'दृश्यम दिवस' है। मेकर्स ने इस फिल्म को गांधी जयंती के खास दिन रिलीज करने का फैसला किया है। इस दिन शुक्रवार है और छुट्टी होगी, जिसका फायदा फिल्म को मिलेगा। दृश्यम 3' का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है।
दोनों ही फिल्में सुपरहिट
बता दें, इसका पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज किया गया था, जो कि हिट रही था। इसके बाद फिल्म का दूसरा हिस्सा साल 2022 में रिलीज किया गया था। दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। हालांकि फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि कहानी वहीं से शुरू होगी जहां दूसरे पार्ट में खत्म हुई थी।