Akai New Launch: अकाई इंडिया कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड ने भारत में अपनी लेटेस्ट फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की रेंज लॉन्च की है। इसमें 7.5Kg से लेकर 12Kg तक की कैपेसिटी वाली वॉशिंग मशीन मिलती है। इनमें इन-बिल्ट हीटर, मैजिक फिल्टर टेक्नोलॉजी समेत कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसे बेहद कम कीमत पर लॉन्च किया गया है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने अलग-अलग कैपेसिटी वाली वॉशिंग मशीन को लॉन्च किया है, जिसमें 7.5Kg, 8Kg, 9Kg, 10Kg और 12Kg कैपेसिटी ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो इसकी शुरुआती कीमत 14,490 रुपये से शुरू होती है, जो कि 29,900 रुपये तक जाती है।
10 साल की मिल रही वारंटी
बता दें कि कंपनी फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन को दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है, जिसमें मिड ब्लैक और आइनॉक ग्रे कलर शामिल हैं। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स पर 10 साल की वारंटी दे रही है। इस वॉशिंग मशीन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा रिटेल पार्टनर्स से खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Xiaomi New Launch: जल्द लॉन्च हो सकता है Xiaomi का 8,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानें अन्य फीचर्स
मैजिक फिल्टर टेक्नोलॉजी का किया गया है इस्तेमाल
इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में एंटी-बैक्टेरियल ड्रम कोटिंग मिलती है। इसी के साथ बेहतर सफाई के लिए वॉशिंग मशीन में मल्टीपल वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। ये वॉश प्रोग्राम फैब्रिक के हिसाब से भी हैंडल किए जा सकते हैं। साथ ही इसमें मैजिक फिल्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया गया है।
मिलती हैं ये सुविधाएं
इतना ही नहीं इसके साथ वॉटर फॉल, मेमोरी फंक्शन, कम प्रेशर पर कुशल, एंटी रैट डिज़ाइन, कम शोर, क्विक वॉश, ऑटो बैलेंस, चाइल्ड लॉक, ऑटो पावर ऑफ और रीस्टार्टए और सॉफ्ट क्लोजिंग लिड जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।