समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों की कथित बदहाली को लेकर योगी सरकार की आलोचना की है । साथ ही आगामी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर अपनी पार्टी की ओर से होने वाले एक अभियान का एलान भी किया है।
ईडी की छापेमारी
शुक्रवार रात अखिलेश यादव ने यूपी के सरकारी स्कूलों पर एक्स पर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों के बंद होने को लेकर तीखा हमला बोला है।अखिलेश यादव के मुख्य बिंदु और एक्स पोस्टएक्स पोस्ट का बयान: अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "शिक्षा विरोधी, स्कूल बंद करवाने वाले भाजपा के लोग यूनिवर्सिटी बनाने वालों पर ईडी की छापेमारी करवा रहे हैं ताकि वो अपने 1 और 2% बचे हुए छोटी सोच वाले समर्थकों को संतुष्ट कर पाएं।"
26,000 से ज्यादा स्कूल बंद होने का दावा
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में मर्जर (विलय) के नाम पर उत्तर प्रदेश में 26,000 से ज़्यादा सरकारी प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया है।शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम: सपा प्रमुख ने घोषणा की है कि 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेशभर के उन 26,000 बंद स्कूलों तक पहुंचेंगे और वहां विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे।सुविधाओं की कमी का आरोप: उन्होंने सरकार पर स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न कराने का भी गंभीर आरोप लगाया है।