Food supplement uses:आज भागमभाग जिंदगी में इंसान स्वस्थ रहने के लिए शॉर्ट रास्ता अपनाने के लिए अग्रसर होता जा रहा है। इसी के चलते फूड सप्लीमेंट्स यानी विटामिन्स, मिनरल्स, ओमेगा-3 कैप्सूल्स, प्रोटीन पाउडर आदि का चलन तेजी से बढ़ा है। पर क्या आप जानते हैं कि बिना चिकित्सक की सलाह से आप फूड सप्लीमेंट्स लेते हैं तो ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।दुनियाभर में बढ़ रही गंभीर बीमारियों को देखते हुए हर किसी को स्वस्थ रहने के लिए खान-पान में सुधार सबसे जरूरी है। खान-पान में सुधार का मतलब है पौष्टिक आहार का सेवन और बाजारू चीजें जैसे जंक फूड्स से दूरी। पौष्टिक आहार से हमें शरीर के लिए आवश्यक विटामिन्स-मिनरल्स और जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।जिन लोगों को भोजन से पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं हो पाती है उन्हें डॉक्टर उस विटामिन या मिनरल का सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। जिससे उनके शरीर में उस विटामिन या मिनरल की पूर्ती आसानी से हो जाए। आइए जानते हैं सप्लीमेंट लेने के साइड-इफेक्ट्स-
फूड सप्लीमेंट के साइड-इफेक्ट्स-
अगर आप बिना किसी चिकित्सक की राय लिए किसी फूड सप्लीमेंट का सेवन करते हैं तो आज होशियार हो जाइए आपको मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बता दें न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक प्रति वर्ष लगभग 23,000 लोग फूड सप्लीमेंट्स लेने के चलते दुष्प्रभावों के शिकार हुए इससे केवल युवा-वयस्क ही प्रभावित नहीं थे, बल्कि 4 वर्ष से कम आयु के कई बच्चों में भी इसके लक्षण जैसे एलर्जी ,मतली, उल्टी, पेट दर्द आदि देखे गए। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की रिपोर्ट के मुताबिक निटामिन (A, D, E, K) का अत्यधिक सेवन शरीर में जमा होकर टॉक्सिसिटी (विषाक्तता) पैदा कर सकता है। जरूरत से ज्यादा विटामिन-ए से लिवर डैमेज, ज्यादा मात्रा में आयरन की गोलियों का सेवन करने से कब्ज-उल्टी, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का खतरा रहता है। और भी सप्लीमेंट्स हैं जिनसे किडनी और लिवर पर भार बढ़ जाता है। इसी तरह विटामिन B6 की अधिक मात्रा तंत्रिकातंत्र को प्रभावित कर सकती है।डॉक्टर की बिना सलाह के खुद से सप्लीमेंट्स लेना कई बार फायदे की जगह हानिकारक हो सकता है। बिना जांच के आपको नहीं पता होता है कि शरीर में किस विटामिन-मिनरल की कमी या अधिकता है। ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी विटामिन या मिनरल्स की गोलियां लेना शरीर में उस खास पोषक तत्व की मात्रा बहुत अधिक या कम कर सकती हैं ।