बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल पहुंचे। उनके साथ फिल्म के कलाकार राजपाल यादव और वामिका गब्बी भी मौजूद रहे।
अक्षय कुमार को देखने के लिए मॉल में हजारों की संख्या में फैंस उमड़ पड़े, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया।फिल्म ‘भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। यह फिल्म अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की 14 वर्ष बाद हुई दोबारा जोड़ी है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा पॉवरफुल कास्ट में टबू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, जिशु सेनगुप्ता, मनोज जोशी और अन्य कलाकार शामिल हैं। फिल्म 16 अप्रैल 2026 को पेड प्रीव्यू के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
भूत बंगला’ एक मजेदार हॉरर-कॉमेडी
गौर सिटी मॉल में प्रमोशन इवेंट के दौरान फैंस की भारी भीड़ देखकर अक्षय कुमार खुद हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि अपने 36 वर्षों के करियर में उन्होंने कभी इतनी भारी भीड़ नहीं देखी। हालांकि, भीड़ को नियंत्रित करने में कुछ पल के लिए अफरा-तफरी मच गई। कुछ उत्साही फैंस एस्केलेटर की रेलिंग चढ़ गए और बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे। अक्षय कुमार ने फैंस से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से इवेंट का आनंद लें। उन्होंने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘भूत बंगला’ एक मजेदार हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें हंसी और डर का अनोखा मिश्रण है।
राजपाल यादव और वामिका गब्बी ने भी फैंस के साथ इंटरैक्ट किया और फिल्म की कुछ रोचक बातें शेयर कीं।प्रमोशन के दौरान मॉल में मौजूद फैंस ने अक्षय कुमार के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए खूब उत्साह दिखाया। सोशल मीडिया पर इवेंट की वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिसमें भीड़ का जोश साफ दिख रहा है।‘भूत बंगला’ की कहानी एक haunted बंगले के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कॉमेडी और हॉरर तत्वों का रोचक संयोजन है। फिल्म के निर्माता बालाजी टेलीफिल्म्स और अन्य पार्टनर्स हैं।फिल्म प्रेमी अब 16 अप्रैल से पेड प्रीव्यू और 17 अप्रैल से पूर्ण रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार का यह प्रमोशन टूर दिल्ली-एनसीआर में काफी चर्चा में रहा है।