फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान राष्ट्रपति स्टब ने भारत और फिनलैंड के मजबूत संबंधों का जिक्र करते हुए बताया कि भारत फिनलैंड को एक बहुमूल्य और भरोसेमंद साझेदार मानता है। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि भारत-फिनलैंड के रिश्ते नवाचार, क्लीन टेक्नोलॉजी, शिक्षा और आर्थिक सहयोग जैसे मुख्य पिलर से चलने वाली एक ऊर्जावान साझेदारी में बदल गए हैं।
पीएम मोदी के कूटनीतिक कौशल की भी तारीफ
इससे पहले फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने पीएम मोदी के कूटनीतिक कौशल की भी तारीफ की।
दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र
राष्ट्रपति स्टब ने कहा, भारत दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली देशों में से एक है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जैसा कि हमने देखा है, आप अब यूरोप के लिए एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार हैं। आप दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं, जिसे हम यहां हर दिन देख सकते हैं।
निवेश और तकनीकी सहयोग की ओर एक कदम
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए। यह भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को और प्रबल करने की ओर एक कदम रहा।
ऐतिहासिक एफटीए समझौता हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा बढ़ता सहयोग विकास और साझा समृद्धि को नई उपलब्धि दे रहा है। 2026 की शुरुआत में ऐतिहासिक एफटीए समझौता हुआ। यह भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को और प्रबल करेगा। डिजिटल तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर और सस्टेनिबिलिटी जैसे क्षेत्रों में दोनों देश महत्वपूर्ण साझेदार हैं।