Alia and Ranbir's first Ganesh Chaturthi: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए इस बार की गणेश चतुर्थी काफी खास रही। कपल ने अपने नए कृष्णा राज बंगले में पहली बार गणपति बप्पा का स्वागत किया। दोनों दिवाली 2025 के दौरान इस नए घर में शिफ्ट हुए थे। ऐसे में नए घर में यह उनका पहला गणेश उत्सव रहा।
पूजा में साथ दिखा पूरा परिवार
गणेश चतुर्थी के मौके पर आलिया और रणबीर के साथ नीतू कपूर भी नजर आईं। परिवार ने साथ मिलकर गणपति पूजा की और बाद में बप्पा के विसर्जन के लिए घर से बाहर निकले। रणबीर कपूर गणपति की मूर्ति लेकर आगे चलते दिखाई दिए, जबकि नीतू कपूर पूजा की थाली संभालती नजर आईं।
राहा की झलक ने खींचा ध्यान
इस पूरे मौके पर सबसे ज्यादा नजरें छोटी राहा पर रहीं। आलिया उन्हें गोद में लेकर घर से बाहर आईं। राहा ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी हुई थी और काफी प्यारी लग रही थीं। हालांकि आलिया ने कैमरों से उनका चेहरा छिपाकर रखा, जिसकी वजह से फैंस का ध्यान और ज्यादा उनकी तरफ चला गया।
आलिया और रणबीर का ट्रेडिशनल लुक
गणेश उत्सव के लिए आलिया ने गुलाबी रंग का कुर्ता और हरे रंग की पैंट पहनी थी। खुले बाल और हल्के मेकअप में उनका लुक काफी सिंपल और खूबसूरत था। वहीं रणबीर नारंगी कुर्ते और सफेद पायजामे में नजर आए। दोनों का सादा ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आया।
कैमरे के सामने भी दिखी खास बॉन्डिंग
गणपति विसर्जन के दौरान आलिया, रणबीर और नीतू कपूर ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। रणबीर ने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को मिठाई भी बांटी। इस बार खास बात यह रही कि कपल ने अपने नए घर के अंदर के कुछ पल कैमरों में कैद होने दिए। परिवार की ये झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गईं।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20 में पहली विदाई का वक्त, आसिफ खान पर मंडराया बाहर होने का खतरा