Entertainment News : आलिया भट्ट इन दिनों फिल्मों की शूटिंग से ब्रेक लेकर अपनी गर्ल गैंग के साथ स्पेन में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस अपनी दोस्तों के साथ समुद्र किनारे क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। उनके वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें आलिया का ग्लैमरस और कूल अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है.
आकांक्षा रंजन ने शेयर कीं तस्वीरें
आलिया की बचपन की दोस्त और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्पेन वेकेशन की कई तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में दोस्तों की मस्ती, समुद्र का खूबसूरत नजारा और छुट्टियों के यादगार पल दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में आलिया भी अपनी दोस्तों के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं.
स्ट्रैपलेस बिकिनी में दिखा स्टाइलिश लुक
वेकेशन की तस्वीरों में आलिया का बीच लुक सबसे ज्यादा चर्चा में है। एक्ट्रेस स्ट्रैपलेस बिकिनी में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ज्यादा हैवी न रखते हुए नेचुरल और एलिगेंट अंदाज चुना है. खुले बालों और सिंपल स्टाइल के साथ आलिया का यह लुक बीच वेकेशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रहा है.
दोस्तों संग खूब मस्ती करती दिखीं
तस्वीरों में आलिया अपनी गर्ल गैंग के साथ हंसती-मुस्कुराती और मस्ती करती नजर आ रही हैं. दोस्तों के साथ बिताया यह समय एक्ट्रेस के लिए खास नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों से साफ है कि आलिया इस ट्रिप को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं और काम से दूर आराम के पल बिता रही हैं.
फैंस को पसंद आया आलिया का अंदाज
आलिया की तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स के जरिए उनके लुक की तारीफ करनी शुरू कर दी। किसी को उनका बीच स्टाइल पसंद आया तो किसी ने उनकी तस्वीरों को वेकेशन गोल्स बताया। फिल्मों के अलावा आलिया अपने फैशन और स्टाइल को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार स्पेन से सामने आई उनकी तस्वीरों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है.