AIBE 21 Answer key 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 (AIBE- XXI) के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
2. इसके बाद AIBE XXI Provisional Answer key लिंक पर क्लिक करें।
3. आंसर-की का पीडीएफ आपके सामने खुल जाएगा।
4. अब आप इसे डाउनलोड करके अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
इस दिन तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
बता दें कि प्रोविजनल आंसर-की जारी कई दी गई है, सभी परीक्षार्थी आंसर की द्वारा अपने प्रश्न उत्तरों का अच्छे से मिलान कर लें। इस दौरान अगर कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न-उत्तर से अंसतुष्ट हैं, तो वे ऑनलाइन माध्यम से उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 17 जून तक खुली रहेगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आपत्ति अवश्य दर्ज कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
जमा करनी होगी ऑब्जेक्शन फीस
आपको बता दें कि उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना भी अनिवार्य है। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। हालांकि, आपके द्वारा दर्ज की गई आपत्ति अगर वैलिड पाई जाती है तो शुल्क रिफंड कर दिया जाएगा।
कब तक आएगा रिजल्ट
बता दें, आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि के बाद बीसीआई द्वारा नियुक्ति की गई विशेषज्ञों की टीम सभी आपत्ति की समीक्षा करेगी। विशेषज्ञों की टीम इसके बाद फाइनल आंसर की तैयार करेगा और इसी को ध्यान में रखकर ही परिणाम की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट इस महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है।
क्या होता AIBE एग्जाम
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा बीसीआई की ओर से आयोजित कराई जाती है। यह परीक्षा कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए संचालित की जाती है। परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है, जिसके बाद लॉ ग्रेजुएस उम्मीदवार कानून का अभ्यास कर सकते हैं।