.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D133f684e-b266-441d-a9a5-51ed2b155cca&w=3840&q=75)
Bulandshahr News : जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सोशल मीडिया की दीवानगी में एक युवक ने सारी हदें पार कर दीं। मामला औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गाँव चरौरा मुस्तफाबाद का है, जहां एक मुस्लिम युवक अजीम अंसारी ने इंस्टाग्राम पर ऐसा वीडियो बनाया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. इस वायरल वीडियो में अजीम अंसारी खुद को “आतंकवादी” बताते हुए डायलॉग बोलता है, अगर तुम बदमाश हो... तो किया हुआ हम भी वो हैं जिसे जमाना आतंकवादी कहता है.
यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, लोगों में गुस्सा फैल गया. यूजर्स ने न केवल वीडियो की आलोचना की, बल्कि बुलंदशहर पुलिस से इस युवक के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग भी शुरू कर दी। अब सवाल ये उठता है कि आखिर किसी युवक के अंदर ऐसी सोच कहाँ से आती है क्या सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में युवाओं की समझ इतनी कमजोर हो चुकी है कि वे खुद को आतंकवादी तक कहने में भी हिचकिचाते नहीं है.
फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद बुलंदशहर पुलिस हरकत में आ गई है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस युवक की सोशल मीडिया प्रोफाइल और लोकेशन की जांच कर रही है. वहीं ग्रामीणों में भी इस वीडियो को लेकर तीखा रोष देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया की इस “रील रेस” ने अब समाज और कानून दोनों के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी है. सरकारें, प्रशासन और समाज सभी को मिलकर यह समझना होगा कि डिजिटल दुनिया में स्वतंत्रता और जिम्मेदारी दोनों एक साथ निभानी जरूरी है। रील का जुनून जब हकीकत से टकराता है, तो कानून का शिकंजा कसता है। देखना होगा कि बुलंदशहर पुलिस इस मामले में क्या एक्शन लेती है.