School Closed: राजधानी दिल्ली में 11 सितंबर से BRICS (ब्रिक्स) सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। राजधानी दिल्ली में 11 सितंबर को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि कॉलेज खुले रहने की संभावना जताई जा रही है।
क्यों लिया गया फैसला
ब्रिक्स सम्मेलन में कई देशों के शीर्ष नेता और राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच रहे हैं। विदेशनी मेहमानों के मूवमेंट और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण शहर की सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। आम जनता और स्कूली बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ें, इसलिए 11 सितंबर को छुट्टी की घोषणा की गई है।
स्कूलों के लिए आदेश जारी
आपको बता दें कि यह आदेश दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। शिक्षा निदेशालय का हेडक्वार्टर और इसके अंतर्गत आने वाले जिला स्तर के सभी कार्यालय भी 11 सितंबर को बंद रहेंगे।
क्या कॉलेज खुले रहेंगे
बता दें कि सरकार की तरफ के फिलहाल केवल स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। माना जा रहा है कि कॉलेज सामान्य दिनों की तरह खुले रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: CTET Correction Window: सीटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो ओपन: 10 सितंबर तक का मौका, जानें तरीका
11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स सम्मेलन
आपको बता दें कि भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर तक 18वें ब्रिक्स लीडर समिट का आयोजन किया जा रहा है। शिखर सम्मेलन में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमानों और शीर्ष नेताओं की मौजूदगी के कारण राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बता दें, 11 से 13 सितंबर तक होने वाले इवेंट्स के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट ड्रिल के हिस्से के तौर पर, ट्रैफिक पुलिस ने 22 जगहों पर डायवर्जन की योजना बनाई है और 35 से ज़्यादा सड़कों पर रेगुलेटेड ट्रैफिक मूवमेंट की योजना बनाई है। वहीं 12 और 13 सितंबर को शनिवार और रविवार होने की वजह से ट्रैफिक कम होने की उम्मीद है।