जनपद के थाना भोपा क्षेत्र के गांव सिताबपुरी निवासी युवक आकाश चौहान की पीटकर कर हत्या करने व शव को गंगा नदी में डाल देने का आरोप लगाते हुए मृतक की माता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीँ आरोपियों की तुरन्त गिरफ्तारी की मांग को लेकर भोपा अस्पताल में धरना प्रदर्शन कर घण्टो हंगामा काटा। पुलिस ने चौबीस घण्टे में आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन धरना प्रदर्शन समाप्त कराया व शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी
भोपा थाना क्षेत्र गांव सिताबपुरी में बुधवार की सुबह आकाश अपनी माता अन्तरेश के साथ खेत पर सिंचाई करने गया था। माता अन्तरेश ने बताया की वह दूसरे खेत में कार्य कर रही थी। उसका पुत्र खेत मे पानी भर रहा था कि गांव के ही दो युवक आए और आकाश के साथ रास्ते मे पड़े हुए सिंचाई के पाइप को हटाने को लेकर कहासुनी होने।आरोपियों ने आकाश के साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी।आरोपियों ने मारपीट कर आकाश की हत्या कर दी व आकाश का शव पास में बह रही गंगा में फेंक दिया।सन्तरेश ने यह देखकर शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गई। वहीं आकाश को गंगा से निकालकर भोपा अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारी संख्या में ग्रामीण अस्पताल में इकट्ठा हो गए तथा धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया मौके पर पहुंचे सीओ देवव्रत बाजपेयी, भोपा थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने ग्रामीणों को 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मा अन्तरेश की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी गई है। क्षेत्राधिकारी भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नेत्रपाल व उसके भाई कविशर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के उपरांत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी।