
Bigg Boss 19 : बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोज़र और सिंगर अमाल मलिक अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार चर्चा का कारण कुछ और है। हाल ही में बिग बॉस के घर से आ रही खबरों ने फैंस को चौंका दिया है। अमाल मलिक और कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के बीच की बढ़ती नजदीकियों को देखकर दर्शक यही सवाल कर रहे हैं – क्या अमाल मलिक ‘कबीर सिंह’ मोड में आ गए हैं?
हालांकि अमाल मलिक पहले से ही एक रिलेशनशिप में बताए जा रहे हैं, लेकिन तान्या के लिए उनकी केयरिंग और पज़ेसिव नेचर ने सबका ध्यान खींचा है. शो में कई बार उन्हें तान्या को सपोर्ट करते, उसकी केयर करते और यहां तक कि बाकी कंटेस्टेंट्स से उसे लेकर उलझते हुए भी देखा गया है. सोशल मीडिया पर तो कुछ फैंस ने उन्हें ‘तान्या का कबीर सिंह’ तक कह डाला है.
क्या सिर्फ दोस्ती है या कुछ और?
शो के कुछ एपिसोड्स में अमाल और तान्या के बीच की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त रही कि लोग अंदाज़ा लगाने लगे हैं कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है. कैमरों ने भी इन दोनों को अक्सर साथ समय बिताते हुए, हँसी-मज़ाक करते और एक-दूसरे का साथ देते हुए कैद किया है.
अमाल की पुरानी रिलेशनशिप पर उठते सवाल
अब सवाल ये उठता है कि अगर अमाल पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं, तो फिर तान्या के लिए उनका यह बदला हुआ अंदाज़ क्या सिर्फ शो का हिस्सा है या दिल से जुड़ा कोई रिश्ता? उनके फैन्स और मीडिया दोनों ही इस बात को लेकर काफी कन्फ्यूज हैं.
फैंस की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ लोगों को इनकी जोड़ी पसंद आ रही है, वहीं कुछ अमाल के व्यवहार को लेकर सवाल उठा रहे हैं. अब देखना ये होगा कि शो के आगे के एपिसोड्स में इन दोनों के रिश्ते में क्या नया मोड़ आता है. क्या ये सिर्फ बिग बॉस का इमोशनल ड्रामा है या कोई असली कनेक्शन?