Amarnath Yatra Travel Tips: सनातन धर्म में अमरनाथ यात्रा का बड़ा महत्व होता है. हर सनातनी चाहता है कि वह एक बार जरूर अमरनाथ यात्रा करे. यदि आप भी इस बार अमरनाथ यात्रा का प्लान कर रहे तो ये खबर आपके काम की हो सकती है.. इस साल अमरनाथ यात्रा जुलाई के महीने में शुरू होने जा रही है. बहुत से श्रद्धालु यात्रा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं तो जाने से पहले बैग में जरूरी चीजें जरूर रख लें..
मेडिकल किट रखना जरूरी
अमरनाथ यात्रा में मौसम बदलता रहता है. और ऊंचाई पर यात्रा के दौरान शरीर पर असर पड़ सकता है. इसलिए नॉर्मल दवाइयां और उनके साथ ही पेन रिलीफ स्प्रे, बैंडेज. अगर आपको अगर आप किसी तरह की दवाइयां ले रहे हैं. तो वह दवाइयां भी अपने बैग में जरूर रखें.
डॉक्यूमेंट ध्यान से रखें
अमरनाथ यात्रा पर बहुत से चेक पॉइंट्स भी मौजूद है. जहां से गुजरते वक्त आपके वैलिड आईडी प्रूफ दिखाना जरूरी है. और इसके साथ ही अनुमति पत्र भी दिखाना होता है. इसलिए इन चीजों को भी एक छोटे से बैग में अलग से रख लें. ताकि बार-बार आपको निकालने की जरूरत ना पड़े.
पानी की बोतल
अमरनाथ यात्रा के जैसी यात्राओं के दौरान खुद को हाइड्रेट रखना भी काफी जरूरी होता है. अगर आप हाई एल्टीट्यूड में ट्रैवल करते हैं. तो आपके जल्दी थकने के चांस होते हैं. और आपके बीच-बीच में काफी प्यास भी लगती है. इसलिए अमरनाथ यात्रा में जाने से पहले आप अपने साथ पानी की बोतल भी कैरी करते जाएं.