Amarnath Yatra: इस साल पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि इस बार यात्रा कुल 57 दिनों की होगी। श्रद्धालु दो प्रमुख मार्गों से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे।
शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा, जो 15 अप्रैल से शुरू होगा। श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। देशभर में सैकड़ों बैंक शाखाओं के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इन बैंकों में कर सकेंगे पंजीकरण
श्रद्धालु Yes Bank, ICICI Bank, Punjab National Bank, State Bank of India और Axis Bank की शाखाओं में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है।
UP BJP prepares for change: यूपी बीजेपी में बदलाव की तैयारी, तावड़े की बैठकों का दौर शुरूयह भी देखेंः
यात्रा के लिए आयु सीमा तय
प्रशासन ने यात्रा के लिए आयु सीमा भी तय की है। 13 साल से कम और 70 साल से अधिक उम्र के लोग इस यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगे। यह नियम श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
बाबा बर्फानी के दर्शन
इस बार यात्रा दो रास्तों से संचालित होगी—पारंपरिक पहलगाम मार्ग और छोटा लेकिन कठिन बालटाल मार्ग। पहलगाम का रास्ता लंबा और अपेक्षाकृत आसान है, जबकि बालटाल मार्ग छोटा लेकिन अधिक चुनौतीपूर्ण माना जाता है।