Buckwheat flour Benefits: नवरात्रि की शुरुआत कल यानि 19 मार्च से हो रही है और अधिकतर लोग नवरात्रि में 9 दिनों का व्रत रखते हैं। जिसमें ज्यादातर घरों में कुट्टू के आटे का इस्तेमाल किया जाता है। कुट्टू के आटे से व्रत में लोग रोटी, पूड़ियां और पकौड़े बनाकर खाते हैं। कुट्टू का आटा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कुट्टू का आटा खाने से कई बीमारियां भी दूर होती है। साथ ही एनर्जी भी बनी रहती है। तो आइए जानते है कुट्टू का आटा खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
व्रत में भूख नहीं होती महसूस
व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से पेट काफी देर तक भरा रहता है और भूख भी नहीं महसूस होती है। क्योंकि कुट्टू के आटे में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है।
पेट के लिए फायदेमंद
कुट्टू के आटे का सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कुट्टू के आटे का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।
वजन कंट्रोल करें
कुट्टू के आटे का सेवन करने से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। क्योंकि कुट्टू के आटे में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।
यह भी पढ़ें: Health Tips: बढ़ते वजन और निकले हुए पेट से हैं परेशान? आजमाएं ये अचूक घरेलू नुस्खे
हड्डियों के लिए फायदेमंद
कुट्टू के आटे का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। क्योंकि कुट्टू के आटे में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काफी जरूरी होता है।
कोलेस्ट्रॉल करें कंट्रोल
कुट्टू के आटे का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। क्योंकि कुट्टू के आटे में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर के अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
कमजोरी करें दूर
कूट्टू के आटे में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में ताकत बनी रहती है। जिससे दिनभर आपको कमजोरीनमहसूस नहीं होती है।