
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को सीधे तौर पर हमला किया. रूस से तेल की खरीद और खुले बाजार में ब्रिकी को लेकर ट्रंप ने आरोप मढ़े हैं. उनका कहना है कि
भारत, यूक्रेन युद्ध में अप्रत्यक्ष रूप से रूसी युद्ध मशीन सिर्फ सस्ते में रूसी कच्चा तेल खरीद ही नहीं रहा, बल्कि उसे रिफाइन करके मुनाफे में बेच भी रहा है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा, भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए अधिकांश तेल को खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेच भी रहा है बल्कि इस बात की कोई परवाह नहीं है, कि रूसी वॉर मशीन से यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं. इस वजह से वे भारत पर अधिक टैरिफ लगाएंगे.
टैरिफ को बड़े स्तर पर बढ़ाने की बात
ट्रंप पहले ही भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा कर चुके हैं. साजो-सामान और कच्चा तेल खरीदने पर अस्पष्ट जुर्माने की बात भी कर चुके हैं. उन्होंने इस बार टैरिफ को सब्स्टैंशियल यानी बड़े स्तर पर बढ़ाने की बात को सामने रखा है. हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि नया टैरिफ का प्रतिशत कितना होने वाला है. ट्रंप ने पहली बार भारत की रूस नीति को यूक्रेन में हो रही मौतों से जोड़ते हुए इसे अलग रूप दिया.
निर्यात को ऐसे झटका लगेगा
अमेरिका भारत का दूसरा बड़ा एक्सपोर्ट बाजार बताया गया है. टेक्सटाइल, ऑटो पार्ट्स, दवाएं और स्टील जैसे कई क्षेत्रों में भारत को काफी नुकसान हो सकता है. अमेरिका चाहता हैा कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करे. भारत रूस से रिश्ते कमजोर नहीं करना चाहता है. इस कारण दबाव और बढ़ने वाला है.