Amit Shah Retirement Plan: भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता व ग्रह मंत्री अमित शाह राजनीति से रिटायरमेंट लेने के बाद क्या करेंगे, यह एक बड़ा सवाल है. हांलाकि, अमित शाह ने एक संवाद में अपने भविष्य जीवनी पर बात की. अमित शाह ने बताया के वे राजनीति से जब रिटायरमेंट लेकर आगे की जीवन शैली कैसे जीएंगे. दरअसल ग्रह मंत्री अमित शाह वुधवार को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के सहकारी कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ 'सहकार-संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. जहां पर उन्होंने वार्ता करते हुए अपने भविष्य के बारे में बताया कि वो राजनीति से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे.
सहकार-संवाद कार्यक्रम में लिया था हिस्सा
अमित शाह ने आज अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर 'सहकार-संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. जिसमें, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के सहकारी कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ वार्ता की थी. अमित शाह ने लोगों द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए और वार्ता करते हुए अपने भविष्य के बारे में भी बताया कि वो आगे राजनीति से रिटायरमेंट लेने के बाद क्या करेंगे.
यह भी पढ़ें;Rajsthan Plane Crash: फाइटर प्लेन बना मलबा, दो की मौत, राजस्थान के इस शहर में प्लेन हुआ क्रैश...
अमित शाह ने कहा-
मैंने निर्णय लिया है कि सेवानिवृत्ति के बाद, मैं अपना शेष जीवन वेदों, उपनिषदों और प्राकृतिक खेती के अध्ययन में समर्पित करूंगा. प्राकृतिक खेती एक वैज्ञानिक प्रयोग है, जो न केवल स्वास्थ्य समस्याओं को कम करती है, बल्कि कृषि उत्पादकता भी बढ़ाती है. रासायनिक उर्वरकों से उगाए गए गेहूं से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जबकि प्राकृतिक खेती शरीर को रोगमुक्त रखने में मदद करती है. "जब मैं पैदा हुआ था, तब बनासकांठा में सप्ताह में केवल एक बार नहाने के लिए पानी मिलता था. बनासकांठा और कच्छ गुजरात के सबसे अधिक पानी की कमी वाले जिले थे. आज, वहां एक परिवार केवल दूध उत्पादन से सालाना 1 करोड़ रुपये कमा रहा है. यह एक बहुत बड़ा बदलाव है.
गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सहकारिता क्षेत्र से जुड़ीं माताओं-बहनों व अन्य सहकारी कार्यकर्ताओं के साथ 'सहकार-संवाद'...#SahkarSamvaad https://t.co/ZAb9RrcTYQ
— Amit Shah (@AmitShah) July 9, 2025