दिल्ली विस्फोट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा , "आज शाम लगभग 7 बजे दिल्ली में लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण 3-4 वाहन क्षतिग्रस्त हुए, लोग घायल भी हुए और कुछ की मौत भी हो गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ घायलों का इलाज यहाँ चल रहा है। हमने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जाँच शुरू कर दी है।
घटनास्थल का दौरा करने के लिए जा रहा: शाह
विस्फोट की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, एनआईए टीम, एसपीजी टीम और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुँच गई और तेज़ी से सभी जाँच कर रही है। मुझे उम्मीद है कि हमारी एजेंसियाँ जल्द ही विस्फोट के कारणों का पता लगा लेंगी और एफएसएल की सबसे वरिष्ठ टीम भी पहुंच गई है। विस्फोट की खबर मिलते ही मुझे प्रधानमंत्री का फोन आया। प्रारंभिक जानकारी लेने के बाद, मैंने प्रधानमंत्री को भी जानकारी दी। मैं यहाँ से घटनास्थल का दौरा करने के लिए जा रहा हूँ और कल सुबह गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम के साथ बैठक कर विस्तृत जानकारी ली जाएगी..."
अब तक दस लोगों की मौत
लाल किले के करीब हुए धमाके के कारण अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है वहीं कई लोग घायल हो गए। इस दौरान प्रशासन अलर्ट मोड पर है। भीड़ वाले इलाकों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की हैं कि वह भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें।