
Ampere Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से वाहनों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। इसी क्रम में Ampere Magnus Grand इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया गया है। इस स्कूटर को अपडेट के साथ नए रंगों के विकल्प और नए फीचर्स के साथ बाजार में पेश किया गया है। तो आइए जानते हैं कि अपडेट के साथ इस स्कूटर को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
अपडेट के बाद की कीमत
Ampere Magnus Grand इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपडेट के बाद 89,999 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर के एलएफपी बैटरी पर 5 साल या फिर 75 हजार किलोमीटर तक की वारंटी दी गई है। Magnus Grand की कीमत Magnus Neo के मुकाबले 5 हजार रुपये ज्यादा है। Magnus Neo की कीमत 84,999 है।
स्कूटर के फीचर्स
Ampere Magnus Grand इलेक्ट्रिक स्कूटर में अपडेट के बाद डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें पहले के मुकाबले अब सामान रखने की ज्यादा जगह दी गई है। साथ ही बैठने की भी ज्यादा जगह दी गई है। इसमें मजबूत ग्रैब रेल, एलएफपी बैटरी, बेहतर ब्रेकिंग दिया गया है। इसमें LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी भी है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 100 किमी की रेंज देती है। वहीं, अपडेट के बाद इस स्कूटर में दो नए रंगों को जोड़ा गया है, जिसमें मैचा ग्रीन और ओशन ब्लू कलर को शामिल किया गया है। इसके साथ स्कूटर पर गोल्ड फ़िनिश बैजिंग भी देखने को मिलती है।