प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली से राजेंद्र नगर (पटना) और आनंद विहार टर्मिनल से बापूधाम मोतीहारी के बीच दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना करेंगे। इन ट्रेनों को नियमित परिचालन 31 जुलाई के आरंभ होगा। वर्तमान समय में दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के रूट पर एक अमृत भारत एक्सप्रेस चल रही है. अब बिहार के यात्रियों को दो और नई ट्रेनें मिलने वाली हैं।
जनरल टिकट पर सफर होगा आसान
अमृत भारत ट्रेन में गैर वातानुकूलित श्रेणी के कोच हैं. आठ स्लीपर, 11 जनरल, दो लगेज वैन और एक खानपान कोच रखा गया है। ऐसे में जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ होगा।
भागलपुर से गोमतीनगर और अयोध्या धाम तक अमृत भारत
वहीं भागलपुर से गोमतीनगर और अयोध्या धाम तक अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन आज यानि शुक्रवार को होने वाला है। इस दौरान यात्री फ्री यात्रा कर सकेंगे. इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। इसके बाद ट्रेन दोपहर 11:45 बजे प्लेटाफार्म संख्या एक से रवाना होने वाली है। यह ट्रेन 22 कोच की होगी। यह सीधी अयोध्या धाम जाने वाली है। यहां पर यात्रियों को रेलवे की ओर एक टिकट दिया जाएगा। यह यात्रियों की पहचान बताएगा. इसी टिकट से यात्री अयोध्या से भागलपुर वापसी कर सकेंगे। यात्रा करते वक्त यात्रियों को नाश्ता, भोजन, चाय और पीने का पानी रेलवे की ओर से फ्री मिलेगा। अयोध्या जाने की इच्छा रखने वाले लोगों ने गुरुवार को स्टेशन अधीक्षक व सीएमआई से मिलकर अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर को रजिस्टर्ड कराया था। वहीं, शुक्रवार को स्टेशन पर एक स्टॉल लगेगी। यहां पर सीएमआई फूल कुमार शर्मा की अगुवाई में टिकट बांटे जाने वाले हैं। रेलवे और आरपीएफ प्रशासन ने कई खास कार्यक्रमों की तैयारी की है। सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन परिसर की दुकानों को अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। ट्रेन 19 जुलाई की सुबह 4 बजे अयोध्या पहुंच जाएगी। इसके
बाद अगले दिन सुबह 11 बजे गोमतीनगर से चलने वाली है। 20 जुलाई को सुबह 6 बजे के वक्त दोबारा भागलपुर लौटेगी। इस दौरान रेलवे और आरपीएफ प्रशासन ने खास तैयारी की है।