
उत्तर-पश्चिमी वेनेजुएला में भूकंप गए। रिक्टर स्केल पर सकी तीव्रता 6.4 मापी गई। भूकंप के झटके बुधवार रात 10:21 बजे की आसपास की है। भूकंप की गहराई 10.0 किलोमीटर थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भूकंप का केंद्र राजधानी कराकस में करीव 600 किलोमीटर पश्चिम में जुलिया राज्य के मेने ग्रांडे शहर के पास था। काराकस समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है। भूकंप कई राज्यों और पड़ोसी कोलंबिया में महसूस किया गया। कई लोगों ने सीमावर्ती इलाकों के पास मौजूद आवासीय और कार्यालय भवनों को खाली करा लिया।
मेने ग्रांडे, माराकाइबो झील के पूर्वी तट पर मौजूद है। ये वेनेजुएला के तेल उद्योग का प्रमुख केंद्र है। वेनेजुएला में में दुनिया के बड़े तेल भंडार हैं। हालांकि, भूकंप के बाद सरकारी चैनल ने अपने कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया। इस दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो विज्ञान-आधारित सेगमेंट में दिखे।
3.9 और 5.4 तीव्रता के दो भूकंप
करीब क घंटे बाद, संचार मंत्री फ्रेडी नानेज ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वेनेजुएला तकनीकी अनुसंधान फाउंडेशन ने 3.9 और 5.4 तीव्रता के दो भूकंप दर्ज किए गए। हालांकि, उन्होंने यूएसजीएस की ओर से पहचाने गए भूकंप का जिक्र नहीं किया। उन्होंने माना कि कम तीव्रता के झटके जुलिया में और 5.4 तीव्रता का बरिनास में महसूस किया गया।
वेनेजुएला ने पिछली चार शताब्दियों से विनाशकारी भूकंपों का अनुभव किया। राष्ट्रीय भूकंपीय सूची के अनुसार, देश में करीब 180 भूकंपों ने नुकसान पहुंचाया है। भूकंप मुख्य रूप से अर्थ क्रस्ट में दरारों के साथ ऊर्जा के अचानक मुक्त होने की वजह से आते हैं। आमतौर पर टेक्टोनिक प्लेटों की गति के कारण होता है। ये प्लेटें हमेशा गति में रहती हैं, लेकिन घर्षण की वजह से अटक सकती हैं। इसकी वजह से चट्टानें अचानक खिसक जाती हैं।