जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में शुक्रवार सुबह तेज धमाके ने आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा दिया। क्योंकि एक मकान की छत और दीवार तेज धमाके की वजह से गिर गई। मकान के मलबे में दबकर दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने धमाके की आवाज सुनी तो वह मौके पर दौड़ पड़े और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस धमाके के बाद से ग्रामीणों में खौफ व दहशत व्याप्त है। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। वहीं पुलिस का दावा है कि गैस रिसाव होने के कारण यह हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार गांव खेड़ा में जयप्रकाश तोमर मकान है। इस मकान में छह कमरे भी बने हुए हैं। जिसमें रामकिशोर शर्मा किराये पर रहते हैं। शुक्रवार सुबह को तेज धमाके के कारण रामकिशोर शर्मा के कमरे की छत और दीवार अचानक से गिर गए। अचानक से हुई तेज धमाके की वजह से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जहां पर छत व दीवार के मलबे में दबकर रामकिशोर शर्मा के साथ-साथ मदन गोस्वामी गंभीर रुप से घायल हो गए।
धमाके की सूचना मिलने पर सीओ पिलखुवा अनीता चौहान, पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह भारी पुलिस बल, फार्रेसिंग टीम, के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी बीच खुफिया विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पूरे मामले की जांच शुरू करते हुए घायलों को पास केअस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पुलिस ने घायलों से भी घटना के बारे में जानकारी ली।
फिलहाल विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। इस मकान में जो-जो लोग निवास कर रहे हैं, उनसे भी पूछताछ की जा रही है। सीओ पिलखुवा अनीता चौहान का कहना है कि गैस का अधिक रिसाव होने के कारण हादसा हुआ था। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।