Avika Gaur Birthday: बालीवुड , टीवी और साउथ एक्ट्रेस अविका गौर आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। बालिका वधु में आनंदी के किरदार से उन्हे घर-घर में फेमस कर दिया। अविका गौर ने बॉलीवुड में शाहिद कपूर के साथ नजर आ चुकी हैं। हिंदी के अलावा एक्ट्रेस साउथ की भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कई अवार्ड अपने नाम किए हैं। आइए जाने उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें।
टीवी करियर
एक्ट्रेस अविका गौर का जन्म 30 जून 1997 को मुंबई शहर में एक गुजराती परिवार में हुआ है। अविका ने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 2007 में आए टीवी सीरियल 'श्श्श्श...की थी। इसके बाद उन्होंने 2008 से लेकर 2010 तक टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाया। इस टीवी सीरियल से वह हर घर में फेमस हो गईं।
फिल्मी करियर
एक्ट्रेस अविका गौर ने उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम शाहिद कपूर के साथ 'पाठशाला' और 2012 में 'तेज' में किया। साल 2023 में वह हिंदी फिल्म '1920; हॉरर ऑफ द हार्ट' और साल 2024 में 'ब्लडी इश्क' में कर चुकी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अविका गौर ने साल 2013 में तेलुगू फिल्म 'उय्याला जम्पाला', साल 2014 में 'लक्ष्मी रावे मा इंतिकी', 2015 में 'सिनेमा चुपिस्ता मावा' और 'थानू नेनू' में बेहतरीन आदाकारी की। अविका गौर ने 2013 से लेकर 2025 तक साउथ की तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं की कई फिल्मों में काम किया।
अविका गौर की लव लाइफ
एक्ट्रेस अविका गौर मिलिंद चंदवानी लम्बे समय से डेट कर रही थीं। एक्ट्रेस ने इसी साल 13 जून 2025 को अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे मिलिंद चंदवानी से सगाई कर ली है। मिलिंद का अपना एनजीओ है। दोनों ही एक दुसरे से मिलते जुलते रहते थे। एक्ट्रेस की पहली मुलाकात हैदराबाद में हुई थी। साल 2020 से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।