परतापुर। परतापुर थाना छेत्र मे पूठा फाटक के पास रेलवे ट्रेक पर पैदल जा रही 18 वार्षिय ज्योति पारिवारिक क्लेश के चलते शालीमार एक्सप्रेस ट्रैन के आगे कूद गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हेा गई। हादसे को देखकर रेलवे फाटक के गेटमैन नक जीआरपी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के मोबाइल से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मृतका की पहचान ज्योति 18 निवासी शिवपुरम के रूप मे हुई।
पुलिस के अनुसार शिवपुरम निवासी ज्योति सुशांत सिटी सेक्टर पांच में घरेलु सहायिका का काम करती थी। शनिवार सुबह पिता ओमकार उसे बाइक से सुशांत सिटी छोड़कर गए थे काम खत्म करने के बाद वह पूठा फाटक से रेलवे ट्रेक पर पैदल ही शिवपुरम जा रही थी। इसी दौरान वह मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही शालीमार एक्सप्रेस टेन को आता देखकर उसके सामने कूद गई। जब पूठा फाटक के गेटमैन ने यह हादसा देखा तो जीआरपी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पडताल की और युवती को मोबाइल बरामद किया।
युवती के मोबाइल में मिले नंबरों से पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का अपनी मृतक बेटी को देखकर रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि ज्योति सुशांत सिटी सेक्टर पांच में घरेलू सहायिका का काम करती थी। शनिवार सुबह पिता ओमकार सिंह उसे बाइक से सुशांत सिटी छोडकर गए थे पुलिस जांच में पाया गय कि किसी बात को लेकर शुक्रवार को ज्योति का अपनी मा से विवाद हो गया था। जिसके बाद युवती ने यह कदम उठाया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामला आत्म हत्या का लग रहा है शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।