प्रेमिका से कहासुनी व फोन बंद करने से नाराज युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने युवक को फंदा से लटका देख शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए और थाना पुलिस को दी सूचना दी। पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा गली नंबर 23 निवासी शाहवेज का पड़ोस की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह पास में ही असलम के यहां पावरलूम चलाने के काम करता था। सोमवार की रात को वह काम करने के दौरान अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद प्रेमिका ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया।
गाटर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
प्रेमिका के फोन बंद करने से नाराज होकर शाहवेज ने अपने मकान के निचली मंजिल में गया और गाटर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने युवक को लटका हुआ देखा शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजनों व स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवती की माँ ने शादी से इंकार कर दिया था
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कुछ दिनों पहले दोनों के परिजनों के बीच शादी के लिए आपस में बातचीत हुई थी लेकिन युवती की माँ ने शादी से इंकार कर दिया था l युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया था l ईद के बाद युवती की शादी होना तय हुआ था l तब से शाहवेज तनाव में चल रहा था l पुलिस ने शाहवेज के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है l थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जा रही है l इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी l