Anna Hazare furious: आम आदमी पार्टी के सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने देश में बढ़ते दलबदल को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि इस पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। हजारे ने आरोप लगाया कि नेता सत्ता और पैसे के लालच में बार-बार पार्टी बदल रहे हैं।
सत्ता और पैसे का खेल
अन्ना हजारे ने कहा कि आज राजनीति में “सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता” का चक्र चल रहा है, जो देशहित के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि इस प्रवृत्ति के कारण लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं और जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है।
मतदाताओं से खास अपील
हजारे ने जनता से अपील की कि चुनाव के दौरान वे ईमानदार और चरित्रवान उम्मीदवारों को ही चुनें। उन्होंने कहा कि अगर मतदाता सही लोगों को चुनेंगे, तो राजनीति में सुधार संभव है और ऐसे दलबदल की घटनाएं कम होंगी।
यह भी देखेंःRemove CEC Gyanesh Kumar: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, 73 सांसदों का नया प्रस्ताव
स्वतंत्रता जरूरी
उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का अधिकार है और किसी के विचारों को दबाना सही नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर पार्टी अपने मूल सिद्धांतों पर कायम रहती, तो नेताओं के पार्टी छोड़ने की नौबत नहीं आती।
AAP में टूट और सियासी असर
इसी बीच राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल सहित कई सांसदों के BJP में शामिल होने से AAP को बड़ा झटका लगा है। दावा किया जा रहा है कि सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है, हालांकि फिलहाल कुछ ही नेताओं ने औपचारिक रूप से BJP जॉइन किया है।