
MP Police Constable Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद police constable recruitment test 2025 लिंक पर जाएं।
STEP 3. रजिस्ट्रेशन कर अपनी पर्सनल, एकेडेमिक और अन्य जरूरी डिटेल्स भरें।
STEP 4. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
आयुसीमा और आवेदन शुल्क
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा, जबकि SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवारों को 250 रुपये देना होगा।
30 अक्टूबर से होगी परीक्षा
आवेदन और अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 अक्टूबर 2025 से परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के संभावित 11 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में किया जाएगा।