.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D17369cc8-db59-4cfd-baef-8d7164910e62&w=3840&q=75)
Railway Recruitment 2025: रेलवे में काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए रेलवे शानदार मौका लेकर आया है। पूर्वी रेलवे ने 10वीं और ITI सर्टिफिकेट धारक युवाओं के लिए 3115 पदों पर अप्रेंटिस की बंपर भर्ती निकाली है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ईस्टर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrcer.org पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 सितंबर 2025 है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले rrcer.org वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद "Apprentice Recruitment 2025" सेक्शन में जाएं।
STEP 3. फिर "Apply Online" पर क्लिक करें।
STEP 4. डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
STEP 5. फिर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
बता दें कि इन पदों पर आवेदन करन के लिए उम्मीदवार को कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है, इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई (ITI) भी अनिवार्य है। संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट धारक अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कम से कम 15 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।