Annu Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनु कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हैरान कर देने वाला खुलासा किया। अनु कपूर ने बताया कि कैसे फ़िल्म के सेट पर इंटीमेट सीन के दौरान स्टार के बेक़ाबू होने की घटना हुई थी। दरअसल, एक इंटरव्यू में अनु ने बताया कि एक फ़िल्म के सेट पर इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान एक्टर ने अपना आपा खो दिया था।
'दो दिन तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई'
अनु कपूर ने कहा कि, ‘सीन के दौरान एक्टर बहक गया और कट कहने के बावजूद रुका नहीं। एक्ट्रेस को उससे बचने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। वह सहम गई और दो दिन तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई।’ हालांकि उन्होंने इस घटना में शामिल एक्टर एक्ट्रेस का नाम नहीं बताया।
'सिचुएशन का फ़ायदा उठाते हैं कुछ एक्टर'
अनु कपूर ने आगे बताया कि कभी-कभी एक्टर इंटीमेट सीन्स की शूटिंग के दौरान सिचुएशन का फ़ायदा उठाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि, मैंने अभिनेताओं को इंटीमेट सीन के दौरान एक्साइटेड होते और डायरेक्टर के कट बोलने के बावजूद न रुकते देखा है, लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं किया।
किसिंग सीन करने में प्रियंका हो गई थीं अनकंफर्टेबल
एक और क़िस्सा बताते हुए अनु कपूर ने बताया कि विशाल भारद्वाज की फ़िल्म 7 खून माफ़ के दौरान किसिंग सीन को लेकर प्रियंका चोपड़ा को भी अनकंफर्टेबल होना पड़ा था। उन्होंने कहा कि,’ विशाल ने कहा था कि यह सीन एक ख़ास वजह से लिखा गया है और इसे हटाया नहीं जा सकता। बाद में उनकी टीम ने मुझे बताया कि वह कंफर्टेबल नहीं थीं। मैंने कोई बवाल नहीं किया, लेकिन किसी तरह यह बात फैल गई’।