Annual Fastag: अगर आप भी ओवर टोल की समस्या या रोज-रोज के फास्टैग को रिचार्ज करने से तंग आ चुके हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. क्योंकि सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फास्टैग को रोज-रोज रिचार्ज कराने के झंझट को हमेशा के लिये खत्म कर दिया है. नई व्यवस्था के तहत एनएएचआई अब सालाना पास जारी करेगा. हालांकि ये सालाना पास सभी हाईवेज के लिए नहीं होगा. सरकार ने सालाना पास की कीमत 3000 रुपए निर्धारित की है. आइये जानते हैं क्या हैं ताजा अपडेट..
15 अगस्त से होगा लॅान्च
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सालाना फास्टैग सरकार 15 अगस्त 2025 को लॅान्च कर देगी. जिसके बाद वाहन संचालक इसका लाभ उठा सकेंगे. इस फास्टैग की लिमिट 200 यात्रा या एक साल जो पहले हो जाए निर्धारित की है. हालांकि इस फास्टैग को सभी हाईवेज पर यूज नहीं कर सकते हैं. आइये जानते हैं परिवहन विभाग ने फास्टैग को लेकर क्या नई व्यवस्था बनाई है. साथ ही सालाना फास्टैग कहां से मिलेगा...
इस तरह मिलेगा वार्षिक फास्टैग
अगर आपके पास वार्षिक फास्टैग नहीं है. तो आप इसे आसानी से हासिल कर सकते हैं. वार्षिक फास्टैग पास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके एक्टिवेशन और रिन्युअल को बेहद आसान और डिजिटल फ्रेंडली बनाने के लिए सरकार जल्द ही एक समर्पित लिंक लॉन्च करने जा रही है. यह लिंक राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप के साथ-साथ NHAI और MoRTH की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा.
Union Minister Nitin Gadkari says, "We are introducing a FASTag-based Annual Pass priced at Rs 3,000, effective from 15th August 2025. Valid for one year from the date of activation or up to 200 trips—whichever comes first—this pass is designed exclusively for non-commercial… pic.twitter.com/IbfCuIFRNB
— ANI (@ANI) June 18, 2025
बड़ी समस्या का समाधान
इससे यूज़र्स बिना किसी मैन्युअल झंझट के अपने फास्टैग वार्षिक पास को कुछ क्लिक्स में एक्टिवेट या रिन्यू कर सकेंगे. इस पूरी प्रोसेस को पेपरलेस, तेज़ और ट्रांसपेरेंट बनाने पर फोकस किया गया है. जिससे करोड़ों निजी वाहन मालिकों को बेहतरीन डिजिटल एक्सपीरियंस मिल सकेगा.
किन हाईवे पर होगा लागू?
फास्टैग के इस वार्षिक पास को लेकर बहुत से लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी आ रहे हैं. देश के किन हाईवे और एक्सप्रेस वे पर यह नया वार्षिक पास लागू होगा. तो आपको बता दें यह देश के सभी नेशनल हाईवे,स्टेट हाईवे और सभी एक्सप्रेसवे पर लागू होगा. इस वार्षिक पास के लागू होने से बार-बार रिचार्ज का झंझट भी खत्म हो जाएगा.