Annual Fastag Pass: जब से परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सालाना फास्टैग की घोषणा की है. तब से लोगों के मन में तमाम सवाल पनप रहे हैं. जिनमें से सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ये फास्टैग हांसिल कैसे होगा. क्योंकि 15 अगस्त से देश के सभी हाईवेज पर सालाना 3000 वाला फास्टैग लागू कर दिया जाएगा. जिसके बाद प्रति टोल का टैक्स सिर्फ 15 रुपए ही हो जाएगा.. आइये जानते हैं इस फास्टैग को घर बैठे आम आदमी कैसे हांसिल कर सकता है.. ?
सिर्फ 15 रुपए में पड़ेगी प्रति यात्रा
दरअसल, हाल ही में सरकार ने लोगों को राहत देते हुए सालाना फास्टैग की घोषणा की है. जिसमें यात्रियों को प्रति साल 200 यात्रा मिलेंगी. जिसके लिए उन्हें 3000 रुपए का वन टाइम पैमेंट करना होगा. 200 यात्रा का मतलब एक टोल एक यात्रा माना जाएगा. यानि प्रति टोल पर आपको 15 रुपए का खर्च आएगा. एक यात्रा में यदि आपने 20 टोल टैक्स पार किये हैं तो आपके खाते में सिर्फ 180 ही टोल शेष रह जाएंगे..
एनुअल फास्टैग मिलने का आसान तरीका
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में बताया कि एनुअल फास्टैग पास की एक्टिवेशन और रिन्युअल प्रोसेस को पूरी तरह डिजिटल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया जा रहा है. जल्द ही सरकार एक खास लिंक लॉन्च करेगी, जिसे आप राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप, NHAI और MoRTH की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर एक्सेस कर सकेंगे. इस लिंक के जरिए यूज़र्स बिना किसी लाइन या फिजिकल डॉक्युमेंट्स के सिर्फ कुछ टैप्स में अपना फास्टैग पास हासिल कर सकेंगे.
किस तरह होगा एक्टिवेट?
आपको बता दें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त 2025 से यह एनुअल फास्टैग पास शुरू हो जाएगा. एनुअल फास्टैग पास को एक्टिवेट करना अब बेहद आसान और पूरी तरह डिजिटल होगा. इसके लिए यूज़र को राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप या NHAI/MoRTH की वेबसाइट पर जाना होगा. अपने FASTag अकाउंट से लॉगिन करना होगा. हालांकि इसके लिए बाकी प्रोसेस क्या होगी. फिलहाल इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है. सरकार इसके लिए एक डेडीकेटेड पोर्टल तैयार करेगी. जिस पर जाकर इसे आसानी से एक्टिवेट किया जा सकेगा. तो इसके साथ ही इस साल भर बाद रिव्यू भी करवाया जा सकेगा.