उत्तर प्रदेश में थूककांड जैसे मामले रुके नहीं हैं. मुज़फ़्फ़रनगर से एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक होटल के रोटी बनाने वाले कारीगर शहनवाज़ को रोटी में थूकते हुए और फिर तंदूर में डालते हुए भी देखा गया. मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूपी पुलिस सक्रिय हुई. बता दें कि सिटी थाना अंतर्गत स्थित ‘लज़ीज़ चिकन होटल’ में काम करने वाले शहनवाज़ को रोटी में थूकते हुए देखा गया, जिसे ग्राहक ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया. घटना के बाद विवाद शुरू हो गया और पुलिस ने तुरंत जांच में जुटते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने लोगों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए वीडियो की वास्तविकता परखी. इसके बाद पुलिस ने तलाशी ली और होटल संचालक से बयान दर्ज कराया. फिलहाल शहनवाज़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है. इस घटना के बाद आलोचकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों की याद भी दिलाई, जिसमें खाने-पीने की सामग्री में मिलावट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश जारी हुआ था.
पहले भी सामने आ चुके हैं कई मामले
इसी तरह की घटनाएं सहारनपुर, गाजियाबाद और मेरठ सहित कई जगहों पर सामने आ चुकी हैं, जहां रोटी पर थूक डालने या जूस में मिलावट करने वाले पकड़े गए हैं. अब एक बार फिर सरकार और पुलिस पर दबाव बढ़ गया है कि वो खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए तत्पर रहे.