
Firing Kapil Sharma cafe: कनाडा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कैफे ‘Kaps Caffe’ पर फिर से फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि यह तीसरी बार है जब उनके कैफे को निशाना बनाया गया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति कार में बैठकर पिस्टल से गोलियां चलाता नजर आ रहा है। फायरिंग की यह वारदात कनाडा के सरे इलाके में हुई। इससे पहले भी इसी कैफे पर दो बार फायरिंग हो चुकी है, जिससे स्थानीय प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है।
सोशल मीडिया पर ली गई जिम्मेदारी
फायरिंग के तुरंत बाद फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू नेपाली नाम के लोगों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा गया, “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज (Kaps Caffe, सरे) में जो तीन बार फायरिंग हुई, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है, जिनसे हमारा झगड़ा नहीं है, वे हमसे दूर रहें।” पोस्ट में यह भी चेतावनी दी गई कि जो लोग गैरकानूनी धंधे करते हैं या धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वे सतर्क रहें।
यह भी देखेंःMajor action in Punjab: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए DIG हरचरण भुल्लर, CBI ने किया गिरफ्तार
तीसरी बार कैफे बना निशाना
जानकारी के अनुसार, फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन लगातार तीसरी बार हुए इस हमले से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। कपिल शर्मा ने हाल ही में कनाडा में यह कैफे शुरू किया था, जिसे लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद निशाना बनाया गया था। अब तीसरी बार गोलीबारी की घटना के बाद कनाडा पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे का मकसद क्या था और क्या यह किसी गैंगवार से जुड़ा मामला है।