.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D403b4995-456a-4ad4-bd75-8b5ef7d7080a&w=3840&q=75)
UPPSC RO ARO Answer Key 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी (RO) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की ऑनलाइन माध्यम से PDF फॉर्मेट में जारी की गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। बता दें कि यूपी आरओ (RO) और एआरओ (ARO) भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई को किया गया था।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद होमपेज पर “RO ARO Prelims Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. इसके बाद पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
STEP 4. अब आप अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने अनुमानित अंकों की गणना कर सकते हैं।
4 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
बता दें कि अगर किसी उम्मीदवार को किसी भी उत्तर में त्रुटि या असहमति नजर आती है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत 4 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से आपत्ति दर्ज करवा सकता है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रश्न संख्या, सही उत्तर विकल्प और प्रमाण सहित निर्धारित प्रारूप में जानकारी देनी होगी।
27 जुलाई को हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 27 जुलाई 2025 को किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 75 जिलों में बनाए गए 2382 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। कुल 411 पदों पर भर्ती के लिए हुई इस परीक्षा में कुल 10.76 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इस बार परीक्षा में काफी सख्ती बरती गई थी। सभी केंद्रों की निगरानी के लिए जिला मजिस्ट्रेटों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।