Jobs 2026: बैकिंग सेक्टर में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, MP Apex Bank की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 07 मार्च 2026 कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले एपेक्स बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि यह भर्ती कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों के लिए की जा रही है। कंप्यूटर ऑपरेटर तकनीकी और डाटा से जुड़ा काम संभालते हैं, वहीं सोसाइटी मैनेजर का काम सहकारी संस्थाओं के संचालन और प्रबंधन से जुड़ा होता है।
यह भी पढ़ें: UPSC CAPF Vacancy 2026: UPSC ने सहायक कमांडेंट के 349 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 35 साल तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 650 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ यानी बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके कुल अंक 200 होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे तय की गई है।