Apple new i phone एप्पल कंपनी ने 200 एमपी कैमरे लाने वाली बात क्या कही आईफोन शौकीनों में खुशी की लहर दौड़ गई है ।दरअसल आपको बता दें कि एप्पल कंपनी 200 एमपी कैमरा वाला मोबाइल लांच करने के बारे में सोच रही है। और जल्द ही इसकी अधिकारिक पुष्टि करेगी।
200MP कैमरे वाले iphone की डिटेल
बता दें एप्पल कंपनी के पास 48एमपी कैमरे वाला मोबाइल फोन है जो मार्केट में अन्य कंपनी के मोबाइल्स को टक्कर दे रहा है । 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले मोबाइल में यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलेंगे जिससे उसे पहले से ही बेहतरीन साफ तस्वीरें खींचने में आसानी होगी ये शायद अब तक के iPhone से बेहतर होगा, जिसमें अन्य कैमरा अपडेट्स बेहतर फ्रंट और जूम लेंस शामिल होने की उम्मीद है। अगर आप अपने फोन से फोटो खींचना और सेल्फी लेना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है।
200एमपी कैमरे वाले मेबाइल की लांच डेट-
एप्पल कंपनी ने इस नए iPhone के लॉन्च की डेट अभी तक घोषित नही की है । कयास लगाए जा रहे कि इसे अगले साल पेश कर सकती है। Apple अपने यूजर्स को निकटतम फ्यूचर में और भी ज्यादा कैमरा पावर देने की तैयारी कर रहा है। 200MP में सैमसंग और मोटोरोलो जैसे दूसरे फोन मार्केट में पहले से ही मौजूद हैं । लेकिन ये पहली बार होगा जब Apple 200एमपी कैमरे वाला फोन लांच करेगा। Apple आमतौर पर कैमरा और सॉफ्टवेयर के साथ मिलकर तस्वीरों को बेहतर बनाने पर काम करता है,।
न्यू आईफोन लुक और मॉडल
मोबाइल के लुक और मॉडल के बारे मे अभी कुछ नही कहा जा सकता है। लेकिन आईफोन फैंस को इसका इंतजार करना पड़ेगा । 200 एमपी वाला आईफोन पहले मोबाइल्स की तरह होगा या कुछ अलग यह तो फोन आने पर ही पता चलेगा।