Apple Event Today: Apple के आज रात होने वाले Surprise and Shine इवेंट पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। भारतीय समयानुसार यह इवेंट आज रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट की खास बात यह भी है कि यह नए CEO John Ternus का पहला बड़ा कीनोट होगा। Tim Cook के पद छोड़ने के बाद कंपनी में नए नेतृत्व की शुरुआत के तौर पर भी इस इवेंट को देखा जा रहा है। इस इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर के बड़ा सरप्राइज दे सकती है। आइए जानते हैं इस इवेंट में क्या-क्या लॉन्च होगा और उसकी कीमत कितनी हो सकती है।
पहला Foldable Phone
Apple का पहला मुड़ने वाला फोन इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण बन सकता है। इसे iPhone Ultra नाम से पेश किए जाने की चर्चा है। यह बुक स्टाइल डिजाइन में पेश किया जा सकता है। इसमें 5.3-5.5 इंच की कवर स्क्रीन और 7.6-7.8 इंच की अंदरूनी स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इस फोन में 000mAh या उससे बड़ी बैटरी, A20/A20 Pro चिप, 12GB RAM और डुअल 48MP रियर कैमरा मिल सकते हैं। इसमें Face ID की जगह साइड बटन में Touch ID मिल सकती है। इसकी कीमत लगभग 2 लाख से 2.5 लाख तक हो सकती है।
प्रो मॉडल्स होंगे लॉन्च
मिली जानकारी के अनुसार कंपनी आज पूरी iPhone 18 सीरीज को लॉन्च नहीं करेगी। कंपनी आज सिर्फ Pro मॉडल्स को पेश कर सकती है और स्टैंडर्ड iPhone 18, iPhone 18e और नया iPhone Air अगले साल की शुरुआत में आ सकते हैं।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के फीचर्स
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में इस बार 2nm A20 Pro चिप और नया C2 मॉडम मिलने की उम्मीद है। यह Light Blue और Dark Cherry जैसे नए शानदार रंगों में आ सकता है। इसके अलावा इसके डिस्प्ले पर Dynamic Island का साइज पहले से छोटा हो सकता है।
कितनी होगी कीमत
वहीं कीमत की बात करें, तो iPhone 18 Pro की कीमत ₹1,39,900 से ₹1,45,000 तक रहने की उम्मीद है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,55,000 से 1,79,900 तक हो सकती है।
यह भी पढ़ें: iPhone Launch Update: इस साल सितंबर में नहीं आएगा iPhone 18! जानिए क्यों लिया कंपनी ने यह फैसला
Apple Watch और AirPods 5
Apple के इस इवेंट में iPhone 18 Pro के साथ-साथ Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी पेश किए जा सकते हैं। स्मार्टवॉच में में ज्यादा पावरफुल चिप, बेहतर स्लीप ट्रैकिंग और हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर्स मिलेंगे। वहीं Ultra 4 मॉडल में मजबूत टाइटेनियम बॉडी, बड़ी बैटरी और सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसी फीचर्स होंगे। इसके अलावा नए AirPods 5 में बेहतर ANC, नई H-सीरीज चिप और Find My नेटवर्क के लिए बेहतर सपोर्ट मिल सकता है।
Smart Home डिवाइसेज
इस इवेंट में कंपनी स्मार्ट होम सेगमेंट में भी नए प्रोडक्ट्स ला सकती है, जिनमें HomePod Mini 2, Apple TV 4K और 7-इंच स्क्रीन वाला नया Smart Home Hub शामिल हैं। इन सभी डिवाइसेज में एडवांस्ड Siri AI का सपोर्ट देखने को मिलेगा।