Apple Foldable: ऐपल फैंस को फोल्डेबल आईफोन का काफी लंबे समय से इंतजार है। फैंस का इंतजार इस साल यानि 2026 में खत्म हो सकता है। से iPhone 18 Pro सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है। हाल ही में इसका डिजाइन लीक हुआ है। वैसे तो ऐपल कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को छुपाकर रखती है, कंपनी कभी किसी प्रोडक्ट का टीजर भी नहीं लॉन्च करती है। लेकिन आईफोन लॉन्च से पहले ही लीक हो जाते हैं। लेकिन इस बार फोल्डेबल आईफोन का लीक किसी अफवाह या सप्लाई चेन रिपोर्ट से नहीं बल्कि एक शख्स से आया है। जिसके खिलाफ कंपनी की ओर से कानूनी कारवाई की जा चुकी है।
यूट्यूबर ने फोल्डेबल आईफोन का कॉन्सेप्ट वीडियो किया जारी
आपको बता दें कि जॉन प्रॉसर नाम के यूट्यूबर ने एक बार फिर से Foldable iPhone का डिजाइन लीक किया है। यूट्यूबर ने एप्पल के फोल्डेबल आईफोन का कॉन्सेप्ट वीडियो जारी किया है, जिसमें फोन का ओवरऑल डिजाइन रिवील हुआ है। लीक के मुताबिक ऐपल का फोल्डेबल आईफोन बुक स्टाइल डिजाइन में हो सकता है। यानि कि जब फोन बंद रहेगा तो एक नॉर्मल बार स्मार्टफोन जैसा दिखने में लगेगा और खोलने पर टैबलेट साइज स्क्रीन में बदल जाएगा।
मिल सकता है डायनैमिक आईलैंड फीचर
लीक हुए कॉन्सेप्ट वीडियो के मुताबिक iPhone Fold के बैक पैनल का कैमरा मॉड्यूल भी आईफोन एयर की तरह ही है। हालांकि, इसमें दो कैमरे हॉरिजॉन्टली अलाइंड हैं। वहीं, फोल्डेबल स्क्रीन में पंच-होल डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें डायनैमिक आईलैंड फीचर दिया जा सकता है। इस फोल्डेबल आईफोन की मोटाई काफी कम रहने वाली है। साथ ही, इसे क्रिज फ्री फोल्डेबल स्क्रीन और मजबूत हिंज के साथ पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Motorola New Launch: Motorola Signature स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेंगे 50MP के 4 कैमरे, जानें अन्य फीचर्स
iOS 27 का हो सकता है इस्तेमाल
रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन में बाहर की स्क्रीन यानी कवर डिस्प्ले को कॉम्पैक्ट बनाया जाएगा, ताकि डेली यूज में यह भारी न लगे। इसके सॉफ्टवेयर से जुड़ी डिटेल फिलहाल सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें iOS 27 का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो फोल्डेबल फोन के लिए अलग से कस्टमाइज्ड होगा।
सितंबर में हो सकता है लॉन्च
एप्पल के इस फोल्डेबल आईफोन को पहले से ही सैमसंग के फोल्डेबल फोन से कड़ी चुनौती मिलने वाली है। फिलहाल ऐपल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कंपनी हमेशा से लीक और रूमर्स पर प्रतिक्रिया नहीं देती। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फोल्डेबल आईफोन इस साल सितंबर के महीने में लॉन्च किया जा सकता है।