Apple iPhone price hike India: iPhone की नई सीरीज आने के बाद आमतौर पर पुराने मॉडल्स सस्ते होते हैं, लेकिन इस बार Apple ने उल्टा कदम उठाते हुए अपने पुराने मॉडल्स की कीमतें भारी बढ़ा दी हैं। कंपनी ने iPhone 17, iPhone 17e, iPhone Air और iPhone 16 की कीमतों में इजाफा किया है। ऐसे में अगर आप नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह बदलाव आपके बजट पर सीधा असर डाल सकता है।
कौन से मॉडल्स कितने मंहगे
आपको बता दें कि iPhone 17 के 256GB मॉडल की कीमत ₹82,900 से बढ़कर ₹99,900 और 512GB मॉडल ₹1,02,900 से बढ़कर ₹1,24,900 हो गया है। वहीं, iPhone 17e के 256GB मॉडल की कीमत 64,900 रुपये से बढ़कर 79,900 रुपये हो गई है और 512GB मॉडल की 84,900 रुपये से बढ़ कर 1,04,900 रुपये हो गई है। iPhone Air के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपए से बढ़कर 1,49,900 रुपए, 512GB के 1,74,900 रुपये और 1TB मॉडल 2,24,900 रुपये हो गया है। इसमें 65000 का इजाफा हुआ है। इसके अलावा iPhone 16 के 128GB मॉडल की कीमत भी 20,000 बढ़कर 89,900 रुपए हो गई है।
iPhone 18 Pro में क्या है खास
iPhone 18 Pro में नया A20 Pro चिप, ज्यादा तेज स्पीड, बेहतर पावर एफिशिएंसी और ऑन डिवाइस AI फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा छोटा Dynamic Island, नया लुक और Pro Max मॉडल में पहले से बड़ी बैटरी दी गई है। अगर आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहिए और ज्यादा कीमत परेशानी नहीं है तो 18 Pro बेहतर ऑप्शन है।
यह भी पढ़ें: 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
iPhone 17 Pro की खासियत
वहीं, जिन्हें कम बजट में प्रो-लेवल परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स चाहिए, तो उनके लिए iPhone 17 Pro बेस्ट ऑप्शन है। इसमें A19 Pro चिप, प्रो कैमरा सेटअप और शानदार डिस्पले दिया गया है। अगर आपका इस्तेमाल सोशल मीडिया, फोटोग्राफी, वीडियो, गेमिंग, स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के कामों के लिए है, तो iPhone 17 Pro अभी भी काफी पावरफुल फोन है।