Apple के CEO Tim Cook ने बताया कि कंपनी ने मार्च तिमाही में भारत समेत उभरते बाजारों में शानदार प्रदर्शन किया है. iPhone, iPad और Mac की बिक्री में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. खास बात यह है कि यह ग्रोथ ऐसे समय में आई है, जब भारत का पूरा स्मार्टफोन बाजार कमजोर चल रहा है. बढ़ती कीमतों और कम डिमांड के कारण कुल शिपमेंट में गिरावट देखने को मिली, लेकिन Apple ने इसके बावजूद मजबूत पकड़ बनाए रखी.
iPhone 17 सीरीज ने बढ़ाया दबदबा
रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple की कुल बिक्री में iPhone 17 सीरीज का सबसे बड़ा योगदान रहा. Counterpoint Research के मुताबिक, कंपनी भारत में वैल्यू के हिसाब से 25% से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है. वहीं वॉल्यूम के मामले में भी करीब 9% शेयर के साथ Apple मजबूत स्थिति में है. यह सफलता कंपनी की मल्टी-फोकस रणनीति का नतीजा मानी जा रही है, जिसमें प्रोडक्ट, डिस्ट्रीब्यूशन और ऑपरेशन तीनों पर बराबर ध्यान दिया गया.
ये भी पढ़ें : 2000 के नोट अब भी सिस्टम में! 5500 करोड़ बाकी, RBI का बड़ा खुलासा, बैंक में जमा जरूरी, नहीं तो फंस सकता पैसा
महंगे कंपोनेंट्स का सीमित असर
जहां दूसरी कंपनियां मेमोरी चिप्स की कमी और बढ़ती लागत से जूझ रही हैं, वहीं Apple पर इसका असर कम देखने को मिला. Tim Cook ने बताया कि कंपनी ने पहले से स्टॉक तैयार कर रखा था, जिससे लागत बढ़ने का असर कुछ हद तक संभाल लिया गया. हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाली तिमाहियों में मेमोरी की कीमतें और बढ़ सकती हैं. इसका असर कंपनी के प्रोडक्ट प्राइसिंग पर भी पड़ सकता है, जिसके लिए Apple अलग-अलग रणनीतियों पर काम कर रहा है.
भारत में बड़ा मौका देख रही कंपनी
Apple भारत को अपने सबसे बड़े ग्रोथ मार्केट के रूप में देख रही है. Tim Cook के अनुसार, भारत में तेजी से बढ़ता मध्यम वर्ग कंपनी के लिए बड़ा अवसर है. यहां कई ग्राहक पहली बार Apple का प्रोडक्ट खरीद रहे हैं, जिससे यूजर बेस लगातार बढ़ रहा है. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार और तीसरा सबसे बड़ा PC बाजार है. इसके बावजूद Apple का मार्केट शेयर अभी भी सीमित है, जिससे कंपनी को भविष्य में और विस्तार की बड़ी संभावना नजर आ रही है.